बहराइच: बहराइच में चार इंस्पेक्टर और 4 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर स्थानांतरित
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जिले की कानून व्यवस्था चौकस रखने के लिए फिर कई तबादले किए। एसपी ने चार इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदलते हुए इधर से उधर स्थानांतरित किया है। इसके साथ ही दो सब इंस्पेक्टर्स को वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती दी है। एसपी ने यह जानकारी मंगलवार को दी है।