बहराइच: मदनजोत में हमलावरों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल
रामगांव थाने के मदनजोत गांव निवासनी सुषमा को बच्चों के विवाद में हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे बचाने बेटी दौड़ी। तो उसको भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है।