बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ित को सौप पीड़ित ने मोबाइल खोने के संबंध में की थी शिकायत
थाना दरगाह शरीफ पर मोबाइल फोन खोने के संबंध में पीड़ित शब्बीर अली ने एक शिकायती पत्र दिया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि लगभग 10000 रुपये के फोन खोने के संबंध में प्राप्त हुई शिकायती पत्र पर कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद पीड़ित के हवाले कर दिया गया है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।