बहराइच: सिविल लाइन स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी विद्यत आपूर्ति
बहराइच सिविल लाइन स्थित विद्युत उपकेंद्र से पोषित पंचवटी माधवरेती, वीआईपी, फायर स्टेशन, नवोदय, दीवानी कचेहरी, टेलीफोन एक्सचेंज आदि क्षेत्रों में 20 फरवरी को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।