बहराइच: कारीबगिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच जिले के कारीबगिया इलाके की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।