बीघापुर: भाजपा नेताओं की किसान संगठन के साथ मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात
Bighapur, Unnao | Jan 17, 2026 भाजपा नेताओं ने साइड रोड की मांग को लेकर आंदोलित किसान नेताओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कराई है। सीएम से मिले आश्वासन पर यूनियन ने खुशी जताई है। तहसील क्षेत्र के बिहार-मौरावां मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे देवारा के पास साइड रोड बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट धरना दे रहा था।