हज़ारीबाग: हजारीबाग में खाद्य सामग्री में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी की गई
11 मार्च मंगलवार को जिले में आगामी होली और रमजान के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कई संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए और कुछ मिलावटी उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।