बीरपुर: राष्ट्रव्यापी बंद के चलते वीरपुर के कई बाज़ारों में मेडिकल दुकानें बंद, मरीज़ों के परिजन परेशान
अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को सुबह करीब दस बजे से वीरपुर प्रखंड के कई बाजारों में दवा व्यवसायियों ने एकदिवसीय हड़ताल करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखा। इसके कारण मरीजों और उनके स्वजनों को दवा खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।