मानिकपुर: चित्रकूट में डीएम ने आईजीआरएस निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सख्ती बरती, ए-ग्रेड रैंकिंग के दिए निर्देश
चित्रकूट में शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आईजीआरएस एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, विभागों की ए-ग्रेड रैंकिंग, वृद्धावस्था पेंशन मामलों के 45 दिन में निस्तारण, फैमिली आईडी लक्ष्य पूरा करने तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के भूमि विवाद 10 दिन में सुलझाने के निर्देश दिए।