सरधना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण, तहसीलदार ने सुनी जन शिकायत
सरधना तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे तहसील दार ज्योति सिंह ने क्षेत्र तहसील क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जे तथा बिजली पानी की शिकायत दर्ज कराई