कासगंज: विकासखंड सोरों के तारापुर नसिर में बरसात से तालाब हुआ ओवरफ्लो, गांव में भरा पानी
सोरों विकास खंड की ग्राम पंचायत तारापुर नसिर में स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से गांव में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तालाब का पानी गलियों और मुख्य रास्तों में भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई रास्ते पूरी तरह बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।