टीकमगढ़: बड़े तालाब पर हजरत गुलाबशाह बाबा के 31वें उर्स में दिखी कौमी एकता की मिसाल,"है सबसे प्यारा मेरा हिंदुस्तान" पर झूमी जनता
टीकमगढ़ के बड़े तालाब पर हजरत गुलाब शाह बाबा का 31वां उर्स मुबारक शान-ओ-शौकत के साथ शुरू हुआ। उर्स कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने इसे हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक बताया। वहीं शेख सलीम सौनाली ने कहा कि कमेटी के रहते राजेंद्र तिवारी ही उर्स के अध्यक्ष रहेंगे। कार्यक्रम में नागपुर के कव्वाल शहजाद ताज और लखनऊ की उजाला परवीन की शानदार प्रस्तुतियों ने समा ब