गुमला: गुमला में आंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन
Gumla, Gumla | Apr 14, 2026 भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज गुमला जिला प्रशासन द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद रहे।