टेहरोली: इटायल में मां दुर्गा महोत्सव हुआ संपन्न, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
इटायल में मां दुर्गा महोत्सव हुआ संपन्न,भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ग्राम पंचायत इटायल में आज सोमवार को रात्रि के 8 बजे मां दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण के बाद आयोजित श्री श्री 1008 श्री अम्बा दुर्गा महारानी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।