हुज़ूर: CM मोहन यादव: हमारी संस्कृति अनोखी, अन्य देश राष्ट्र को पिता मानते हैं, हम माता
Huzur, Bhopal | Oct 18, 2024 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में CM मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व में सबसे अलग है। जहां अन्य देश राष्ट्र को पिता मानते हैं, हमारे देश में हम भारत माता की जय का उद्घोष करते हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे CM ने कहा कि मातृ प्रधान व्यवस्था को प्राचीन काल से प्रश्रय मिला। हम देश को भी मातृ संस्था मानते हैं। शरीर की रचना भी ब्रम्हांड की तरह होती है।