ऊंचाहार: सरकपुर डिहवा गाँव में बिजली की लाइन काटने के विरोध में युवक के साथ हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर डिहवा गांव में दबंग की दबंगई सामने आई है।गाँव के रहने वाले विपिन शुक्ला ने बताया कि, गाँव का एक युवक पिछले एक सप्ताह से खम्भे पर चढ़कर उसके घर की बिजली की लाइन काट देता है।सोमवार की शाम वो बिजली की लाइन काट रहा था, जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि उसने मारपीट करते हुए धमकी दी।मंगलवार को पीड़ित ने तहरीर देकर गुहार लगाई है।