मधेपुरा: विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पंचायत का विकास कार्य प्रभावित
मधेपुरा के सभी पंचायत सचिव विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग पर वादाखिलाफी, शिथिलता और उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुए सचिवों ने कहा कि उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण वे मजबूर होकर हड़ताल पर गए हैं। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिवों ने हड़ताल शुरू किया है।