गोपालगंज: जादोपुर मौजे गांव में जलावन की लकड़ी रखने के विवाद में मारपीट, पांच लोग जख्मी, विडियो वायरल होने पर जांच शुरू
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर मौजे गांव में जलावन की लड़की रखने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही मारपीट के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।