गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी के जनता दरबार में पहुंचे तेज हमला कांड का आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने जताया रोष
गोपालगंज : शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को एसपी के जनता दरबार में पहुंचे तेजाब कांड के एक आरोपित को एसपी ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद वहां तैनात जवानों ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी व स्वजन ने एसपी कार्यालय ने रोष जताया।