गोपालगंज: भोरे में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट में डीएसपी विजय मिश्र ने दी जानकारी
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस पॉस्को एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट में मुख्यालय डीएसपी विजय मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे दी।