गोपालगंज: अभाविप के 67वें अधिवेशन में आएंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मिंज स्टेडियम में पुरुषोत्तम ने दी जानकारी
शहर के मिंज स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 67वीं अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है चार दिवसीय इस आयोजन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कई बड़े हस्ती शामिल होंगे। इसकी जानकारी मिंज स्टेडियम में प्रेस वार्ता के दौरान अभाविप के प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे दी।