सुहागपुरा: सुहागपुरा के ऐरावेश्वर आशुतोष महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत पूजा
आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर सुहागपुरा के ऐरावेश्वर आशुतोष महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रतधारियों ने विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने फूल, बेलपत्र, अबीर, गुलाल समेत अन्य वस्तुएं चढ़ाईं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।