उज्जैन शहर: वार्ड क्रमांक 48 में नगर निगम द्वारा ₹16 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का निगम अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
वार्ड क्रमांक 48 में नगर निगम द्वारा लगभग 16 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री आनंद सिंह खींची, क्षेत्रीय पार्षद अंशु गोपाल अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। महेश विहार स्थित महामृत्युंजय द्वार के पास बनने वाली नाली से क्षेत्र की जलभराव समस्या का समाधान होगा।