सदर: धर्म परिवर्तन मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना, साइबर सेल और सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी के सहयोग से की गई।