नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बोरी बोरा में घर में घुसकर चाकू से किया हमला, पिता-पुत्र घायल, बेटे की हालत गंभीर
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बोरीबोरा में पुराने विवाद के चलते बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी शमशाद और उसके पुत्र गफूरुद्दीन पर गांव के ही रहने वाले बल्ला ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बेटे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है।