इस्लामनगर अलीगंज: सावन की तीसरी सोमवारी पर जमुई जिले के सभी शिवालयों में पुलिस रही मुस्तैद
सावन की तीसरी सोमवारी को जमुई जिले के सभी प्रखंडों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जमुई पुलिस शाम 7 बजे तक मुस्तैद रही। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।