खंडवा नगर: किसानों से धोखा: तौल में 400 ग्राम की चोरी, हम्माली के नाम पर ₹1000 तक की वसूली
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के नाम पर किसानों की उपज का तौल 50 किलो 150 ग्राम की जगह 50 किलो 350 ग्राम तक किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 400 ग्राम तक का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यही नहीं किसानों से तौल के बदले चाय-पानी के नाम पर भी 500 से एक हजार रुपए तक की अवैध वसूली भी की जा रही है।