कोलायत: गजनेर पैलेस के कर्मचारी आवास से लाखों रुपये का सामान चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गजनेर थाना क्षेत्र स्थित गजनेर पैलेस के कर्मचारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में गजनेर पैलेस के जनरल मैनेजर नारायणसिंह जिला पाली की ओर से गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।26 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे उन्हें कीपर उदयवीर सिंह राठौड़ ने मोबाइल पर सूचना दी कि कर्मचारी आवास परिसर में बने कमरे का ताला टूटा हुआ है।