बयाना: सोशल मीडिया टिप्पणी पर गुर्जर समाज में रोष, 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी की निकासी के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में बयाना में समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसपी दीपक मित्तल को ज्ञापन दिया।