कांके: रांची SSP के निर्देश पर रांची के विभिन्न थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम,लोगों की शिकायतें सुनी गई,समाधान का प्रयास
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2026 रांची एसएसपी के निर्देश पर रांची के विभिन्न थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन,लोगों की शिकायतें सुनी गई और समाधान का प्रयास किया गया। रांची पुलिस ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए एक बड़ी पहल की है। बुधवार को 11 बजे से रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।