बाबई: चौराहेट में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी गोविंद पिता गणेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी छुट्टन खिलन ओर बहादुर तीनों ने फरियादी से ग्राम चौराहेट में पंचायत भवन के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।