बाबई: कुठारिया में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रमेश पिता गगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी केशव ने फरियादी से कुठारिया में कॉलेज के पास सड़क किनारे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर जांच में लिया।