धरती को हरा-भरा बनाना किसी एक की नहीं, बल्कि हम सब की ज़िम्मेदारी है! 🌍✨
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अमरकंटक के पावन शंभूधारा तट पर जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सभी नागरिकों से अपील की—शासन के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर एक पौधा ज़रूर लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें।
याद रखें, पेड़-पौधे सिर्फ प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि मानव जीवन की मूल आवश्यकता हैं। आइए, इस मानसून अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी धरती को सुरक्षित बनाएं! 🌱
#anuppur
@jansamparkmp
Anuppur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026