झारखंड विधानसभा में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान देना भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते है कि ऐसे अधिकारियों की शिकायत करें क्योंकि उनके भी घर परिवार हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की शिकायत पहले विपक्ष करता था लेकिन अब तो सत्ता पक्ष के विधायक भी शिकायत करने लगे हैं।