जहानाबाद: भतीजी की शादी में जा रही बुआ की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
जहानाबाद के उबेर के पास अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही बुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बताया कि घटकन निवासी 55 वर्षीय श्याम सुंदर देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने उबेर गांव जा रही थी जहां गांव पहुंचने से पहले ही बाइक के गिरने से यह हालात हुई।