पिंड्रा: बड़गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की नजरबंदी और जन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बड़ागांव ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की नजरबंदी और क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय समस्या दूर न होने पर उन्होंने चेतावनी दिया कि वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।