भीलवाड़ा: समाजसेवियों की सतर्कता से बेजुबान की बची जान, स्वान का मुंह डिब्बे में फंसा था
भीलवाड़ा। शहर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए कुछ समाजसेवियों ने एक बेजुबान स्वान की जान बचाई। एक स्वान का मुंह प्लास्टिक के डिब्बे में फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, स्वान घबराहट में इधर-उधर भाग रहा था, तभी मौके पर मौजूद कृष, राज, महेश पुरी एवं अन्य समाजसेवी साथियों ने स्थिति को समझते हुए तुरंत रेस्क्यू किया।