परबत्ता: कुलड़िया गांव में घर से गेहुअन सांप को निकाला गया, मची अफरा-तफरी
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुलड़िया गांव में गुरुवार की शाम करीब चार बजे एक घर में गेहुअन सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही घर के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह सांप से दूरी बनाते हुए इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू किया।