अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जांच मिशन के तहत लंबित मामलों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Apr 9, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रीती कमल ने जांच मिशन अभियान के तहत अरवल थाने में लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। थाने पहुंचकर उन्होंने विभिन्न लंबित कांडों का ब्योरा लिया और पुलिसकर्मियों को त्वरित निष्पादन हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। पदाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करेगा।