सैदपुर: ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव की भाजपा MLC से मुलाकात के बाद अटकलें तेज, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म
बीते दिनों सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के साथ हुई मारपीट प्रकरण के बाद उनकी वर्तमान राजनीतिक सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है। वह भाजपा एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ से मिलने उनके कार्यालय गये, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।