कटोरिया: कठौन के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Katoria, Banka | Apr 10, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित कठौन के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में बाइक सवार कठौन निवासी दिलो साह जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। दिलो साह घर से बाइक लेकर कटोरिया जा रहा था। इस दौरान कठौन के पास ही सड़क किनारे खड़ा एक बच्चा अचानक सड़क पर दौड़ गया। जिसे बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।