बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 18 मामले में की सुनवाई
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने सोमवार को समाहरणालय में 18 मामलों की सुनवाई की। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार के द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।