बिहार: नरसलीगंज मोहल्ला से 46 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 नरसलीगंज मोहल्ला से 46 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आशुतोष कुमार और आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नरसलीगंज मोहल्ला में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री हो रही है। इसी आधार पर नरसलीगंज मोहल्ला से 46 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।