बिहार: पचासा गांव और बबुरबन्ना गांव से 9 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 भागन बीघा ओपी क्षेत्र के बबुरबन्ना गांव और पचासा गांव से 9 लीटर देसी शराब के साथ टेनी सिंह और गुलाबचंद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में भागन बीघा ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों गांव में छापेमारी की गई थी। गुलाब चौधरी के घर के टरंक से 4 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।