देेेवरिया: रामपुर चंद्रभान गांव के पास नहर में मिला अज्ञात युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
Deoria, Deoria | Jul 12, 2025 देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे हाटा रजवाहा के में एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव को सबसे पहले रामपुर चंद्रभान गांव के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।करीब 26 वर्षीय युवती सलवार-सूट में थी। शव पर गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।