महोबा: मारगपुरा गांव में दबंगों की धमकियों से परेशान परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, बेटी को वीडियो भेजकर बदनाम करने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 एक परिवार ने गांव के दो लोगों पर धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज करते हैं और उसकी बेटी के मोबाइल पर धमकी भरे वीडियो भेज रहे हैं। साथ ही परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है। परेशान परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।