मंझनपुर: मंझनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने दिया सख्त संदेश, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
कौशाम्बी जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को लगभग 11 बजे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। तहसील मंझनपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने स्वयं मौजूद रहकर जनशिकायतों का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।