फतुहा: नदी थाना पुलिस ने विष्णु मंदिर के पास से 23 डिबिया स्मैक के साथ एक नाबालिग को किया निरुद्ध
Fatwah, Patna | Apr 22, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर विष्णु मंदिर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 23 डिवीया स्मैक के साथ एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। नाबालिक पास के गांव का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान नाबालिक ने स्मैक तस्कर का भी नाम बताया है, जहां से वह लाकर बेचने का काम करता है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पूछताछ के उपरांत निरुद्ध नाबालिक को न्यायालय भेजा गया है।