शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे बम्होरी रेंगुआ में मटरू महाराज के घर के पास एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ बबलु पवार ने टीम के साथ रेस्क्यू किया। पकड़ने के दौरान सांप एक बार छूट गया, लेकिन दोबारा प्रयास कर उसे सुरक्षित काबू में कर लिया गया। बाद में पता चला कि सांप करीब साढ़े 5 फीट लंबा और 7-8 किलो वजनी है, जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा।