बोरी गांव के साथ जंगल में भडक़ी आग, सेब के 200 पेड़ जलकर राख
जिला कुल्लू की पलेही पंचायत के बौरी गांव के साथ अचानक जगंल में आग भडक़ गई। वीरवार सुबह आग लगी है। इस आगजनी की घटना से जहां बेशकीमती वन संपदा तबाह हुई, वहीं सेब के 200 पेड़ भी आग की भेंट चढ़े।
आग से घास की टोलियां भी जलकर राख हो गई। अचानक लगी आग ने जंगल के पेड़ और वनस्पति को तो नष्ट किया, वहीं बागवानों के 200 सेब के पेड़ भी जला दिए। आग लगाने वाले का पता नहीं चल पाया है।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026